कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिक से बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी अजय ढीमर बेलगहना पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार .

बेलगहना / थाना कोटा – नाबालिक से बहला–फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह पिता गेंदराम ढीमर (उम्र 22 वर्ष), निवासी महरपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर चौकी बेलगहना में अपराध क्रमांक 454/25 दर्ज किया गया था। प्रकरण में धारा 137(2), 87, 64(1) BNS तथा पाक्सो एक्ट की धारा 04 और 06 जोड़ी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार पीड़िता और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस को सफलता तब मिली जब 19 नवंबर 2025 को अपहृता को ग्राम महरपुर (लोरमी) से आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर अपराध सिद्ध पाए गए।

इसके बाद आरोपी अजय ढीमर को 21 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ लोरमी थाना क्षेत्र में लूट तथा मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण पहले से भी दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page