छत्तीसगढ़बिलासपुर

ग्राम कछार के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद हेतु 17 नवम्बर तक आवेदन करें .

बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत ग्राम कछार के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक कछार-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदिकाएं 3 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक अपना आवेदन परियोजना कार्यालय सरकण्डा में सीधे जमा कर सकती हैं या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकती हैं। आवेदिका उसी ग्राम की स्थानीय निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदन करने के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवारों का चयन शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक महिला आवेदिकाएं निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें ताकि उनके आवेदन पर विधिवत विचार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page