छत्तीसगढ़बिलासपुर

मोटर साइकिल एक्सचेंज के नाम पर धारदार चाकू दिखाकर मोटर साइकिल एजेंसी में गाली-गलौच करने वाले 03 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .

बिलासपुर / तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल एक्सचेंज के बहाने एजेंसी में उत्पात मचाने, गाली-गलौच करने तथा चाकू दिखाकर धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी—

1. बहोरिक यादव उर्फ बिल्ला पिता राम प्रसाद यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करही थाना तखतपुर, हाल मुकाम राधा कृष्ण मंदिर के पास जबड़ापारा थाना सरकंडा


2. सूर्य कुमार यादव उर्फ सूर्या भोला उर्फ सूर्या पिता संतोष यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम करही थाना तखतपुर


3. विवेक यादव उर्फ बादशाह पिता अशोक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा


4. एक विधि से संघर्षरत बालक

धारा 296, 351(2), 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट

घटना का विवरण—
दिनांक 09.12.2025 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी बहोरिक यादव कादिर ऑटो बजाज शोरूम, ग्राम करही पहुंचा और मोटर साइकिल एक्सचेंज करने के नाम पर गाली-गलौच करते हुए चला गया। कुछ देर बाद आरोपी बहोरिक अपने साथियों सूर्य कुमार यादव, विवेक यादव उर्फ बादशाह एवं एक अपचारी बालक के साथ हाथ में चाकू लेकर पुनः शोरूम आया तथा वहां मौजूद अमित वैष्णव को गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध दर्ज कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ी गई।

तखतपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page