छत्तीसगढ़बिलासपुर

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

बिलासपुर। महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड व प्रसारित करने के गंभीर मामले में सरकण्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकण्डा में अप.क्र. 332/2025 धारा 67बी आई.टी. एक्ट एवं 15 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु साइबर टीप लाईन से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में साइबर टीप लाईन से प्राप्त शिकायत की विवेचना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आई.पी. एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी प्रदीप खाण्डे पिता दिलीप खाण्डे, उम्र 22 वर्ष, निवासी माकरी, थाना कुण्डा चौकी दामापुर, जिला कवर्धा (छ.ग.) द्वारा अपने मोबाइल फोन से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड व प्रसारित किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


सरकण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page