बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन कंपनियों के वेयरहाउसों पर संयुक्त निरीक्षण, चाकू जप्त .

बिलासपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में आज थाना तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न वेयरहाउस एवं गोदामों पर संयुक्त निरीक्षण एवं रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा उन वेयरहाउसों की विशेष रूप से जांच की गई, जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों एवं बड़े रिटेल स्टोर्स का सामान संग्रहीत किया जाता है। जांच के दौरान Blue Dart, E-Cart, Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit सहित अन्य प्रमुख ऑनलाइन व रिटेल कंपनियों से जुड़े वेयरहाउस शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान कुछ वेयरहाउसों में चाकू (Knife) पाए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल जप्त कर लिया गया। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों एवं प्रबंधन से आवश्यक पूछताछ एवं दस्तावेजी सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इन वस्तुओं का उपयोग अथवा विक्रय किसी आपराधिक उद्देश्य से तो नहीं किया जा रहा था।
कार्रवाई के पश्चात सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में तलब किया गया। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूर्णतः प्रतिबंधित है। भविष्य में इस प्रकार की किसी भी अवैधानिक गतिविधि के पाए जाने पर संबंधित वेयरहाउस अथवा कंपनी के जिम्मेदार प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की जांच, निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page