कोर्ट हाई कोर्टबिलासपुर

बिलासपुर कोर्ट – हाईकोर्ट बनी मजाक, आए दिन मिल रही बम धमकियां, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल .

बिलासपुर ब्रेकिंग | बिलासपुर जिला सत्र न्यायालय को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी vikram_rajaguru@outlook.com ईमेल आईडी से भेजे गए एक मेल के माध्यम से दी गई, जिसमें दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर न्यायालय परिसर में बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में अलर्ट जारी कर दिया गया।

सूचना मिलते ही जिला सुरक्षा की समस्त टीमें तत्काल न्यायालय परिसर पहुंचीं। मौके पर बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, स्थानीय पुलिस बल और खुफिया एजेंसियां तैनात की गईं। सुरक्षा कारणों से न्यायालय परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई और मौजूद अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को सतर्क किया गया।

डिस्ट्रिक्ट जज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा सुरक्षात्मक निर्देश जारी करते हुए पूरे परिसर की गहन जांच के आदेश दिए गए। मेटल डिटेक्टर और आधुनिक उपकरणों की मदद से न्यायालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि 10 जून 2025 को भी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को इसी तरह एक अज्ञात ईमेल से बम धमकी मिली थी, जो जांच के बाद फर्जी साबित हुई थी। फिलहाल पुलिस साइबर सेल द्वारा ईमेल भेजने वाले की पहचान और मंशा की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बिलासपुर कोर्ट हाईकोर्ट बनी मामुली आए दिन मिल रही है खुले आम धमकी अब देखना होगा इसमें क्या कार्य वही होती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page