छत्तीसगढ़बिलासपुर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर 16 दिसम्बर को, अपोलो हॉस्पिटल की पहल .

बिलासपुर / शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा 16 दिसम्बर 2025 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, रजिस्ट्री ऑफिस के पास आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा सवेरे 10 बजे किया जाएगा।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर स्थल पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोफिया सुल्ताना एवं डॉ. विजया लक्ष्मी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कौशले, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आकाश गर्ग तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मंदार गोकाटे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य, हृदय रोग, पेट संबंधी समस्याओं सहित सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

अपोलो हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह शिविर आमजन के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय रहते रोगों की पहचान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page