छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर निगरानी रखते हुए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना कोनी पुलिस को क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ युवकों द्वारा शांति भंग करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित अपराध को रोकने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के अंतर्गत दो बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित किया गया।

गिरप्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियां क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका उत्पन्न कर रही थीं। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना को टालने में सफलता मिली है। कोनी पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, गुंडागर्दी या शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

आरोपियों के नाम व पते

1. गोपी वर्मा, पिता श्रीलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


2. विशाल वर्मा, पिता दिलहरण, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page