छत्तीसगढ़बिलासपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:विष्णुदेव सरकार किसानों की सरकार, 21 क्विंटल धान 3100 की दर से खरीदेगी …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए किसानों से छलावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों का सिर्फ शोषण हुआ है और उन्हें लगातार धोखा दिया गया है। पिछली बार भी कांग्रेस सरकार धान खरीदने की इच्छुक नहीं थी और आज भी वह केवल झूठ और अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री साव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह किसानों की सरकार है। सरकार गठन के पहले दिन से ही किसान कल्याण के लिए काम जारी है। राज्य में आगामी धान खरीदी की सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसान भाइयों को किसी भी बहकावे या अफवाह में आने की आवश्यकता नहीं है, सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
किसान कल्याण के लिए राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की तय दर से की जाएगी। साव ने कहा कि कांग्रेस को अब बेवजह अफवाह फैलाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह फैसला छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए एक बड़ी राहत और बड़ी खुशखबरी है। सरकार की इस घोषणा से राज्यभर के किसानों में भारी उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page