बिलासपुर

बिलासपुर के अपना मार्ट में चावल की बोरी में मिली छिपकली, 8 बोरियां सीज,  जांच में सैंपल भेजे …

बिलासपुर / खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत शहर में मिलावट और लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में ‘अब्बा हुजूर’ ब्रांड के चावल की बोरी में एक छिपकली मिलने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मार्ट में मौजूद संबंधित चावल की 8 बोरियों को तुरंत सीज कर दिया। इसके साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए चावल के सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी; टीम ने मार्ट में मौजूद ‘वचन घी’ का नमूना भी परीक्षण के लिए लिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इसी अपना मार्ट में खराब दाल बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने सैंपल लिया था।

अभियान के तहत विभाग की टीम ने बल्ले बल्ले लाउंज में भी छापा मारा, जहां से ‘चिकन बटर मसाला’ का सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिले में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page