Bilaspur

आयुष्मान योजना से सिम्स में हजारों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज ..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीजों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है, जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

सिम्स प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र मरीज दस्तावेजों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। अस्पताल परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। जिन मरीजों के पास कार्ड नहीं होता, उनका आधार के जरिए तत्काल कार्ड बनाकर उपचार शुरू किया जाता है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत मिल रही है।

आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 27,564 मरीजों को योजना का लाभ मिला और 20.71 करोड़ रुपये का क्लेम स्वीकृत हुआ। वहीं 2025-26 में अब तक 25,587 मरीजों को 25.02 करोड़ रुपये से अधिक का उपचार मिला है। जनवरी से मई 2026 के बीच 11,859 मरीजों को करीब 9.99 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सिम्स में आयुष्मान योजना का क्रियान्वयन सरल और पारदर्शी है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक जांच और जटिल उपचार की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। सिम्स प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पात्र व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ जरूर उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page