Bilaspur

सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी तांडव: कैदी ने बैरक के साथी को उतारा मौत के घाट, जेल प्रशासन में हड़कंप ..

बिलासपुर:कानून के पहरे और ऊंची दीवारों के पीछे सुरक्षित समझी जाने वाली बिलासपुर केंद्रीय जेल मंगलवार को खून से लाल हो गई। जेल के भीतर सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक कैदी ने अपने ही साथी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जेल महकमे से लेकर पुलिस प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है।

बैरक नंबर E-1 बना ‘डेथ जोन
मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के चमारी गांव का रहने वाला हत्यारा राजेश राय (40) साल 2008 से जेल में बंद है। मंगलवार सुबह करीब 9:32 बजे उसने अचानक अपने ही बैरक (E-1) में बंद कैदी नीलू जगत पर हिंसक हमला कर दिया। नीलू जगत, जो कोटा क्षेत्र का निवासी था और पॉक्सो एक्ट के मामले में नवंबर 2024 से सलाखों के पीछे था, इस अप्रत्याशित हमले से संभल भी नहीं पाया। बताया जा रहा है कि दोनों का मानसिक इलाज चल रहा था, लेकिन सुरक्षा में चूक इतनी भारी पड़ी कि बैरक ही कुरुक्षेत्र बन गया।

अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
लहूलुहान हालत में नीलू जगत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि दोपहर करीब 12:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस खूनी खेल ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बड़ा सवाल: जब दोनों कैदियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो उनकी निगरानी में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?

फिलहाल जेल परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आखिर इस खूनी वारदात की असली वजह क्या थी। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि बिलासपुर सेंट्रल जेल के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page