Bilaspur

स्मार्ट सिटी बिलासपुर में सिर्फ जेब काटने का खेल? ट्रैफिक जाम के बीच करोड़ों के ई-चालान पर पूर्व विधायक शैलेश पांडे का तीखा प्रहार …

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त बिलासपुर इस समय बदहाल ट्रैफिक और धड़ाधड़ कट रहे ई-चालान की दोहरी मार झेल रहा है। शहर की इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस और प्रशासन पर बेहद तीखा और जोरदार प्रहार किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जनता का दर्द उठाते हुए व्यवस्था को आड़े हाथों लिया है।

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूरे बिलासपुर में युवा, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक हर दिन ट्रैफिक की उलझन में फंसे रहते हैं। सरकंडा जैसे प्रमुख इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। गोल बाजार और व्यापार विहार समेत अन्य प्रमुख जगहों पर लोग रेंगने को मजबूर हैं, लेकिन पुलिस का पूरा ध्यान केवल चालान काटने पर है। पिछले दो सालों में जनता की जेब से करोड़ों रुपए ई-चालान और स्पीड चालान के नाम पर वसूल लिए गए हैं।


शैलेश पांडे ने प्रशासन को घेरते हुए सवाल किया, “क्या शहर में कहीं भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है? जब पार्किंग ही नहीं है, तो गाड़ियां कहां खड़ी होंगी? आप पहले नागरिकों को सुविधाएं तो दीजिए, उनकी परेशानियां तो समझिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर न तो स्मार्ट सड़कें हैं और न ही स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था, बल्कि इसके आड़ में केवल महंगाई से त्रस्त जनता की जेब काटी जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से चालान का खेल तुरंत बंद करने और समाधान निकालने की पुरजोर अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page