चकरभाठा

लड़कों को छोड़ा, महिला भी कर रही हमला, पति के प्राइवेट पार्ट पर वार, इलाके में सनसनी फैली .

बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद से परेशान एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी द्रोपती कौशिक के साथ मारपीट और विवाद करता था। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से इस प्रताड़ना से परेशान थी। परिवार और आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात जब राजेश घर में सो रहा था, उसी दौरान द्रोपती ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट में धारदार हसिया से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घरेलू हिंसा से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।

फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page