चकरभाठा

चकरभाठा पुलिस ने 37 बकरी-बकरा चोरी मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई संपत्ति में 16 नग बकरा, 15 नग बकरी एवं 6 नग पीठी शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 77,000 रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा 37 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिए गए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काटकर बेचे गए बकरे की बिक्री रकम 4000 रुपए जप्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों का नाम-

1 हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू, पिता परस राम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे, हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

2 नजीर खान उर्फ मजीद खान, पिता शहीद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चिलहाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page