कोनीबिलासपुर

कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने लूट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रार्थी तामेश्वर सोनी, मार्क अस्पताल बिलासपुर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क, कोनी के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल धीमी करते ही आरोपियों ने हैंडल पकड़कर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर पर्स में रखे 11,000 रुपये व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 127(1), 309(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 16 जनवरी 2026 को संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू (22 वर्ष), निवासी इमली भाटा, थाना सरकंडा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1,000 रुपये जप्त किए गए। शेष रकम अपने साथियों में बांटने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page