बिलासपुरसीपत

सीपत पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .

बिलासपुर / सीपत थाना क्षेत्र में अपहरण और नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 26 नवंबर 2025 को एक प्रार्थी द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहृत नाबालिग बालिका संदेही आरोपी किशोर कुमार यादव के साथ ग्राम तोरला, थाना सरगांव, जिला मंगेली में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई और तत्काल दबिश दी गई।


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपहृत बालिका को सुरक्षित रूप से बरामद किया तथा आरोपी किशोर कुमार यादव पिता मुन्ना लाल यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाया और अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया।


प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(एम) तथा पाक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


सीपत पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page