बिलासपुररतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त .

बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिये को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गाँधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी के घर दबिश दी गई।


पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर कहार पिता कृष्णा कहार उम्र 35 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page