
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में देर रात शराब पार्टी कर हंगामा मचाने वाले युवकों के विरुद्ध सरकंडा पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 5 युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने पर 3 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
दिनांक 21 दिसंबर 2025 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पत्रकार कॉलोनी सरकंडा में एक मकान में कुछ युवक एवं युवतियां शराब पार्टी कर रहे हैं तथा अत्यधिक शोर-शराबा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए।
आरोपियों के नाम
1 आदित्य वस्त्रकार, पिता मोहन लाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी लिंक रोड, कृष्णा नेत्रालय के सामने, शुभ मंगल अपार्टमेंट, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2 लक्की देवांगन, पिता पंचराम देवांगन, उम्र 28 वर्ष, निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3 आशीष साहू, पिता भागीरथी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी पत्रकार कॉलोनी, अशोक नगर, सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4 वंश देवांगन, पिता सतीश देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी देवांगन मोहल्ला, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5 विपुल दुबे, पिता वशिष्ट नारायण दुबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नगर, थाना चरचा, जिला कोरिया (छ.ग.)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर सभी युवक शराब सेवन किए हुए पाए गए।
मौके से तीन वाहन क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सभी युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए युवतियों सहित सभी को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।



