छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिटी कोतवाली पुलिस का बदमाशों पर प्रहार, 04 आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की। पुलिस का उद्देश्य संभावित अपराधों को रोकना, क्षेत्र में शांति कायम रखना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

पुलिस द्वारा अनावेदकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 187, 188, 189 एवं 190/25 के अंतर्गत धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. जित्तू गढ़ेवाल, पिता भागवत, निवासी कतियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।


2. जैदूल हक, पिता फजलुल हक, उम्र 19 वर्ष, निवासी सदर बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।


3. राहुल केंवट, पिता दिलीप केंवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी पचरीघाट केंवट मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।


4. रवि शंकर गढ़ेवाल, पिता रूद्र शंकर गढ़ेवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिव चौक कतियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।



सिटी कोतवाली पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page