छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर SSP ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – कई थाना प्रभारियों के प्रभार बदले ..

बिलासपुर। जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों व कई थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी, रतनपुर, बिल्हा, चकरभाठा और एसीसीयू समेत महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं। नए आदेश में अजहरुद्दीन को मस्तूरी, नीलेश पांडेय को रतनपुर, अवनीश पासवान को बिल्हा और उमेश साहू को चकरभाठा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं सकरी थाना से उप निरीक्षक हेमंत आदित्य को एसीसीयू का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से इसे पुलिसिंग मजबूत करने की पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page