छत्तीसगढ़बिलासपुर

ठंड बढ़ी, बिलासपुर नगर निगम ने शहरभर में अलाव की व्यवस्था की – स्कूल टाइमिंग में भी हुआ बदलाव .

बिलासपुर / शीतलहर और बढ़ती ठंड से आमजन को राहत देने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश ज़ोन कमिश्नरों को दे दिए गए हैं। ज़रूरत होने पर अतिरिक्त स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। ज़ोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला के अनुसार शुक्रवार रात से नेहरू चौक, राजीव गांधी चौक, देवकीनंदन चौक, महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे, ताकि राहगीरों व जरूरतमंदों को रात के समय ठंड से राहत मिल सके।

इधर ठंड के तेज असर को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने नया समय लागू कर दिया है, जो सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू होगा।

नया स्कूल टाइम – दो पाली वाले स्कूल

प्रथम पाली: सोमवार–शुक्रवार सुबह 8:00 से 11:45 बजे, शनिवार 12:00–4:00 बजे


द्वितीय पाली: सोमवार–शुक्रवार 12:00–4:00 बजे, शनिवार सुबह 8:00–11:45 बजे

एक पाली वाले स्कूल

सोमवार–शुक्रवार सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे
शनिवार सुबह 8:00–11:45 बजे

प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़ों के साथ स्कूल भेजें और निर्धारित नए समय का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page