छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध धान कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 355 बोरी धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी .

बिलासपुर / जिले में अवैध धान संग्रहण और तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की। मस्तूरी, बेलगहना और तखतपुर क्षेत्र में छापामारी कर कुल 355 बोरी (142 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से धान को संग्रहित कर व्यापारी इसे बिना कागजात के बेचने और आसपास की सोसायटियों में खपाने की फिराक में थे। प्रशासन को पहले से इसकी भनक थी, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की योजना बनाई गई।

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी में दो व्यापारियों के कब्जे से 115 बोरी (46 क्विंटल) धान बरामद किया गया। वहीं बेलगहना के विशेष ट्रेडर्स में 90 बोरी (36 क्विंटल) धान मिला। इसके अलावा तखतपुर तहसील में अलग-अलग तीन स्थानों पर छापामारी कर 150 बोरी (60 क्विंटल) धान जब्त किया गया।

इस संयुक्त अभियान में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी विभाग की टीमों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी सीजन में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। किसी भी हालत में बिना दस्तावेज के कारोबार करने और फर्जीवाड़ा कर सरकारी सोसायटी में धान खपाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page