छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्टेशनपारा घुटकू में कोनी पुलिस की छापेमारी, महिला से कच्ची शराब बरामद, आबकारी एक्ट के तहत पेश .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने स्टेशनपारा घुटकू क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1800 रुपए बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशनपारा घुटकू निवासी श्रीमती कुंती लोनिया (27 वर्ष) अपने घर के आंगन में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर कोनी थाना टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी। तलाशी के दौरान कुंती लोनिया के कब्जे से हाथ भट्टी में निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही समक्ष गवाहन जप्त किया गया।

आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page