बिलासपुरबिल्हा

बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद .

बिल्हा । मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी बिल्हा के नेतृत्व में गठित सिविल टीम द्वारा दिनांक 09.11.2025 को डोडकीभाठा छोटे रेलवे पुल के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG10BH 7228 में शराब परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों सुरेश मरावी पिता मैतू मरावी (32 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5 सौवरापारा बिल्हा तथा भोला आर्मो पिता गुड्डू आर्मो (28 वर्ष) निवासी जाली थाना रतनपुर, हाल मुकाम सौवरापारा बिल्हा को पकड़ा गया।

उनके कब्जे से सफेद थैले में रखी देशी मसाला 25 पाव व प्लेन देशी शराब 45 पाव, कुल 70 पाव मात्रा 12.06 लीटर कीमती लगभग ₹6100/- बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) अप.क्र. 521/2025, धारा 34(2), 59(क)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक 786 अनिल कुमार बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम तथा आरक्षक 851 मौसम साहू का विशेष योगदान रहा।

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page