जरा हटकेबिलासपुर

तिफरा सब्जी मंडी के पास युवक की अधजली लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी .

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तिफरा सब्जी मंडी के पास एक युवक की अधजली लाश मिली। सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास धुआं उठते देखा, तो मौके पर जाकर उन्होंने एक शव जलता हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिरगिट्टी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। घटना स्थल से पुलिस ने कुछ कपड़ों के टुकड़े, जलने के निशान और संदिग्ध सामान बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में अधजली लाशें मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की सभी संभावनाओं पर जांच जारी है। स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page