कोटाबिलासपुर

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

बिलासपुर कोटा / थाना कोटा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 लीटर महुआ शराब जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग ₹2400 बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवम्बर 2025 की शाम थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरदुर निवासी इंद्र कुमार साहू पिता स्व. सुखेलाल साहू उम्र 60 वर्ष तालाब किनारे अवैध महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पन्नी पाउच में 1-1 पाव के हिसाब से कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की।

🔶 पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🔶 कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
🔶 थाना प्रभारी ने कहा है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page