
पचपेड़ी / थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67 पाव (कुल 12.600 लीटर) देसी प्लेन शराब जप्त की है।
🔶 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का विवरण:
नाम – करण थवाईत
पिता – स्वर्गीय विजय थवाईत
आयु – 19 वर्ष
निवासी – ग्राम जोंधरा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
मामले का विवरण:
चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.10.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोंधरा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। आरोपी करण थवाईत के मकान की तलाशी के दौरान 67 पाव (कुल 12.600 लीटर) देसी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,360 है, बरामद की गई। शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
🔶 थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है।




