कोटा

लाठी-डंडों से मारपीट में व्यक्ति की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी .

बिलासपुर / थाना कोटा क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट की घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक को सूचना मिली कि मृतक मोहन पांडे, पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडे, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के साथ आरोपी राजा राम साहू, पिता चेतराम साहू, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम करगी खुर्द ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इस हमले में मोहन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को तत्काल हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर रवाना कर दी गई है।

घटना में शरद कौशिक, निवासी ग्राम गनियारी भी घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत पर भी पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते घटना होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page