बिलासपुर

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पम्प में लूट करने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार .

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर देशी कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर एवं थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 11 जनवरी 2026 की रात ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पम्प में तीन अज्ञात युवक पल्सर मोटरसायकल से पहुंचे थे। 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपियों ने सेल्समेन को रिवॉल्वर जैसे हथियार से डराकर करीब 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर के अलावा चैतमा (जिला कोरबा) के पेट्रोल पम्प और पाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट की घटनाओं को भी स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसायकल, एक देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू, 2500 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी पूर्व में मोटरसायकल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपी


1 वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णादास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबी हरदीबाजार, हाल मुकाम ग्राम पाली केरा झरिया, थाना पाली, जिला कोरबा।


2 अभिषेक प्रजापति पिता स्व. फगुलाल प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाली कुम्हार पारा, थाना पाली, जिला कोरबा।


3 कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी उदयनगर पाली, थाना पाली, जिला कोरबा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page