छत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की सरप्राइज चेकिंग — कबाड़ियों पर सख्त कार्रवाई .

बिलासपुर । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न कबाड़ी दुकानों पर अचानक जांच (Surprise Checking) की। यह कार्रवाई क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम और चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के उद्देश्य से की गई।

जांच के दौरान खपरगंज क्षेत्र में संचालित कबाड़ी दुकानदार — जावेद मेमन, अकबर कुरैशी, मधु विश्वकर्मा, अक्षय कुमार गुप्ता एवं हुसैन सैफी की दुकानों की जांच की गई, जहां किसी प्रकार का संदिग्ध या चोरी का सामान नहीं मिला। सभी दुकानदारों को चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।

वहीं कबाड़ी दुकानदार दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव प्रसाद साहू (उम्र 54 वर्ष, निवासी खपरगंज) की दुकान से 210 किलो लोहे की रॉड एवं 2 नग लोहे के दरवाजे (कुल वजन लगभग 250 किलो, अनुमानित कीमत ₹6230) बरामद किए गए। संदिग्ध कबाड़ के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने धारा 35(1-4) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत कबाड़ को जप्त कर विधिवत कार्रवाई की।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री करने वालों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page