छत्तीसगढ़बिलासपुर

तालाब में कूदने से अधेड़ की मौत, शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम ..

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार पारा के पास स्थित राझीम तालाब में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक अधेड़ व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने पहले तालाब के पास बैठकर शराब का सेवन किया। इसके बाद वह अचानक तालाब की ओर गया और उसमें छलांग लगा दी। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रात होने के कारण तत्काल खोजबीन नहीं हो सकी।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव को तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना तुरंत सकरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पहचान सकरी निवासी भुजबळ दास के रूप में हुई है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह शराब का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page