कोनीबिलासपुर

कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, शांति व्यवस्था बनाए रखने दो व्यक्तियों पर कार्यवाही .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद, मारपीट जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में तनाव एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कोनी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसके पश्चात उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगता है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आरोपियों का विवरण –

1. साहिल खान, पिता – साहिद खान, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – देवनगर, छोटी कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


2. विकास बघेल, पिता – कार्तिक बघेल, उम्र – 29 वर्ष, निवासी – देवनगर, छोटी कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और शांति बनाए रखने में मदद मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page