छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम जलसो में 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त ..

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलसो में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बनाने-बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2025 को कोनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जलसो निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने अपना नाम शरद सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय सुखदेव सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2400 रुपये आंकी गई है।

शराब को मौके पर ही गवाहों के समक्ष जप्त कर जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी घर में अवैध शराब रखकर उसकी बिक्री की तैयारी कर रहा था। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

थाना कोनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चल रहा है और भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page