बिलासपुरसिविल लाइन

कस्तुरबा नगर में बाइक विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी की खबरों को पुलिस ने नकारा .

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तुरबा नगर में 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे मोटर सायकल चलाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान एक नाबालिग बालक ने पेचकस से हमला किया, जबकि उसकी माता रजनी पारचे द्वारा एक महिला से हाथापाई की गई। इस संबंध में नाबालिग बालक एवं उसकी माता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटें हार्ड एवं ब्लंट प्रकृति की पाई गई हैं।


इसी घटना की कड़ी में दूसरे पक्ष से महिला सुरेखा सारथी द्वारा ईंट फेंककर मारने तथा एक नाबालिग बालक द्वारा लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने की घटना भी सामने आई। इस मामले में महिला सुरेखा सारथी एवं संबंधित नाबालिग बालक के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) एवं 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस पक्ष के घायलों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटें हार्ड एवं ब्लंट पाई गई हैं।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कुछ समाचार माध्यमों में इस घटना को चाकूबाजी से जोड़कर प्रकाशित किया जा रहा है, जबकि पुलिस जांच में चाकू के प्रयोग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में नाबालिगों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page