खम्हरिया में रमेश ज्वेलर्स चोरी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर / जिले के सीपत ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों समेत एक खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे दुकान संचालक विभूति विनय सोनी दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने गमछे से चेहरा ढंककर सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख रुपये नगदी से भरे दो बैग और एक थैला चोरी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के गांवों और बलौदा शहर में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच 4 जून 2026 को कोटमीकला चौकी, थाना पेंड्रा से सूचना मिली, जहां एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों का नाम-पता
1. खुशीराम साहू, पिता– जगन्नाथ साहू, निवासी ग्राम बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मनीष उर्फ राहुल मंडल, पिता– बटेश्वर मंडल, निवासी विजय नगर, थाना बांका, जिला बांका (बिहार)
3. राजाराम साहू, पिता– मूलचंद साहू , निवासी ग्राम बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
खरीदार आरोपी
4. दीपक वर्मा, पिता– गणेश राम वर्मा, निवासी ग्राम सेल, थाना कसडोल, जिला बलौदा बाजार (छ.ग.)
जप्त सामान
2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर
13.30 ग्राम सोने के जेवर
मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (क्रमांक CG 10 BF 2654)
कुल कीमत लगभग 6.80 लाख रुपये
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।



