
बिलासपुर: जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खमतराई के एक खुले खेत में ‘काट-पत्ती’ जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ₹14,700 नगद, 52 पत्ती ताश और बोरी फट्टी जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खमतराई क्षेत्र में खेत के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 08 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में
अनिल कुमार केंवट (28) निवासी मानिकपुर दर्रीघाट, थाना तोरवा; विवेक दास मानिकपुरी (24), मनीष सिंह राजपूत (32), नीरज राव (36), नंनका साहू (22), गौकरण साहू (22), सुभाष सूर्यवंशी (23) और अंकित गोले उर्फ सोमू (28) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी लिंगियाडीह और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जप्ती की कार्रवाई पूरी कर घटना स्थल का नक्शा तैयार किया गया है और मामले की विवेचना जारी है।




