
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को लंबे समय से यहां अवैध जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।
आरोपियों के नाम व पते
1 रोशन सिंह निवासी ओम नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
2 मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक,बिलासपुर
3 विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी, मंगला, बिलासपुर
4 मनीष शर्मा निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार, बिलासपुर
5 नीरज शर्मा निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार, बिलासपुर
6 दीपक अग्रवाल निवासी रामा लाइफ सिटी, सकरी, बिलासपुर
7 चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर, बिलासपुर
8 मयंक सोनकर निवासी नया बस स्टैंड, तिफरा, बिलासपुर
घटना स्थल: ग्राम गतोरी, वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस, थाना कोनी, बिलासपुर
जप्त सामग्री:
नगद राशि – 3,80,000 रुपये
मोबाइल फोन – 11 नग
चार पहिया वाहन – 05 नग
कुल अनुमानित कीमत – 40,00,000 रुपये
छापेमारी के दौरान फार्म हाउस के मालिक मनीष शर्मा समेत अन्य आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।




