बिलासपुर

बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर सियासत गरम,उद्घाटन से पहले ही बवाल.

बिलासपुर के कोनी स्थित नवनिर्मित कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन को लेकर सियासत तेज हो गई है।

अस्पताल उद्घाटन बना राजनीतिक अखाड़ा,कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना.

दिखावा या विकास? अस्पताल उद्घाटन को लेकर छिड़ी जुबानी जंग….

26 तारीख को केंद्रीय राज्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिलासपुर पहुंचकर इस अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस और समाजसेवियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ दिखावे की राजनीति है।

एक अस्पताल,कई बार उद्घाटन, बिलासपुर में उठा बड़ा सवाल..

उनका कहना है कि हर नई मशीन, लैब या डॉक्टर के नाम पर बार-बार उद्घाटन करना सिर्फ ब्रांडिंग है।असली काम नहीं।वहीं समाजसेवियों ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस अस्पताल का पहले ही उद्घाटन हो चुका है, फिर दोबारा आयोजन क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल 10 मंजिला जरूर है, लेकिन सुविधाएं सीमित हैं। सिर्फ कुछ विभागों में ओपीडी चल रही है, जबकि गंभीर इलाज के लिए मरीजों को अब भी सिम्स और जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।अब देखना होगा कि उद्घाटन के बाद मरीजों को वास्तविक राहत मिलती है या यह विवाद और गहराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page