सिविल लाइन

सिविल लाईन पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व वाहन जब्त .

बिलासपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ ACCU एवं सिविल लाईन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी ताश के पत्तों पर दांव लगाते पाए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन तथा 4 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹45,84,400 आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपीगण
1 चंद्र प्रकाश पाण्डेय, पिता जीवन प्रसाद, उम्र 43 वर्ष, साकिन स्वर्णिम ऐरा मकान नंबर 26 सरकंडा
2 सागर मंगेशकर, पिता स्व. पुनाराम मंगेशकर, उम्र 30 वर्ष, साकिन मंगला गजमोहिनी परिसर मकान नंबर 226
3 नितेश चंद शर्मा, पिता जे.के. शर्मा, उम्र 45 वर्ष, साकिन आसमा सिटी फेज 2
4 दुर्गेश सारथी, पिता परदेसी सारथी, उम्र 32 वर्ष, साकिन जरहाभाठा मिनी बस्ती
5 अखिलेश त्रिवेदी, पिता भगवत दास, उम्र 52 वर्ष, साकिन नेहरू नगर सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड बिलासपुर
6 अमन धर, पिता उमेश धर, उम्र 28 वर्ष, साकिन डबरीपारा बिलासपुर
7 आशीष खूंटे, पिता मूलचंद खूंटे, उम्र 27 वर्ष, साकिन कस्तूरबा नगर बिलासपुर
8 रोशन सोनी, पिता प्रताप सिंह सोनी, उम्र 31 वर्ष, साकिन उसलापुर ओवरब्रिज के पास
9 सृजन शर्मा, पिता सुरेश शर्मा, उम्र 27 वर्ष, साकिन सिटी मॉल के पास

जप्त सामग्री
नगदी – ₹84,400
मोबाइल – 13 नग
चारपहिया वाहन – 4 नग (Creta, Glanza, BMW X1, Thar)
कुल कीमत – ₹45,84,400/-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page