छत्तीसगढ़जयपुर

बिलासपुर की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, जूनियर मिस इंडिया में गार्गी ओन्टेन बनीं फर्स्ट रनरअप .

जयपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की होनहार बेटी गार्गी ओन्टेन ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में गार्गी ने फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। यह भव्य आयोजन पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया, जहां देश के 25 राज्यों से आईं 175 प्रतिभाशाली बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहीं गार्गी ओन्टेन ने अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और बेहतरीन प्रस्तुति से जजों व दर्शकों का दिल जीत लिया। खासतौर पर क्लचरल राउंड में उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गोंड संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वेशभूषा को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी इस प्रस्तुति को खूब सराहा गया, जिसके चलते उन्हें फर्स्ट रनरअप के साथ-साथ बेस्ट रैंप वॉक का खिताब भी मिला।

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र की निवासी 13 वर्षीय गार्गी, निधि ओन्टेन और डॉ. सी.एस. ओन्टेन की पुत्री हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और निरंतर सहयोग किया। गार्गी का कहना है कि अगर मन में सच्चा सपना हो और मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।

गार्गी ओन्टेन की इस उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मंच पर देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page