बिलासपुरसकरी

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार ..

बिलासपुर | थाना सकरी क्षेत्र में 5 जनवरी 2026 को हुई एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना को बिलासपुर पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। तेज और लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने से सड़क किनारे पैदल चल रही महिला उर्मीला मनहर और उनकी नाबालिग पुत्री मान्या मनहर की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक डेनिस मिंज (19 वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या, गैर-जमानतीय) में अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक OD-01-AS-7268 को भी विधिवत जप्त कर लिया गया है।

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, आरोपी चालक जेल गया, पर जान वापस नहीं आएगी; ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कानून, कड़ी सजा और स्थायी लाइसेंस रद्दीकरण जरूरी। है

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा वाहन को अत्यधिक तेज गति और असावधानी से चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह गंभीर हादसा हुआ और दो निर्दोष लोगों की जान चली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जानबूझकर या गंभीर लापरवाही से किसी की मृत्यु होने पर गैर-इरादतन हत्या की गैर-जमानतीय धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page