छत्तीसगढ़बिलासपुर

सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी व शराब सेवन करने वालों पर सिविल लाईन पुलिस की सख्त कार्यवाही .

बिलासपुर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए अड्डेबाजी करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है। यह कार्रवाई दिनांक 27 दिसंबर 2025 को तालापारा एवं मगरपारा क्षेत्र में की गई।


पुलिस को लगातार इन क्षेत्रों से अड्डेबाजी, खुलेआम शराब सेवन तथा संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एकाएक दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई को देखकर मौके पर मौजूद असामाजिक तत्व एवं बदमाश भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा खदेड़ा गया।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई 

नाम आरोपीगण


1- धनंजय यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 25 साल निवासी बालमुकुंद स्कूल के पास तालापारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर छ.ग.

2- शैलेंद्र वर्मा पिता मुकेश वर्मा उम्र 27 साल निवासी सुभाष वार्ड क्रमांक 4 भाटापारा

3- विशेष शर्मा पिता श्री नरेश कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी भारतीय नगर थाना सिविल लाइन

4- रंजीत गेंदले पिता रामकुमार गेंदले उम्र 37 साल निवासी इंद्रपुरी झोपड़पट्टी तिफरा थाना सिरगिट्टी

05- इशाद खान पिता पियूष खान उम्र 41 साल निवासी भारतीय नगर थाना सिविल लाइन

♦️170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

♦️ नाम आरोपीगण

01- देवेंद्र बघेल पिता सोखी लाल बघेल उम्र 26 साल निवासी मगरपारा थाना सिविल लाइन

2- दिनेश बडोले पिता केशव उम्र 38 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन


♦️ 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

1-  दीपक नवरंगे पिता भाव प्रसाद उम्र 30 साल निवासी मगरपारा मरीमाई रोड  थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

2-   सुनील बंजारे पिता संदीप बंजारे उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.


3- कार्तिक सन्नाटा पिता सूर्यकांत उम्र 19 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन


04- ओम प्रकाश पोर्ते पिता श्रवण सी उम्र 28 साल निवासी रतनपुर थाना रतनपुर

05- पवन यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 37 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाइन

06- निश्चय देवांगन उर्फ़ बिट्टू देवांगन पिता नंदलाल उम्र 20 साल निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास थाना सरकंडा

07- गौरव केवट पिता परदेसी केवट उम्र 19 साल निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास थाना सरकंडा

08- सूरज रजक पिता राजेश रजक उम्र 19 साल निवासी डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास
09-समीम मलिक पिता अजीजुलल मलिक उमर 20 साल निवासी काचालीपारा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
10-शेख सम्राट पिता शेख साबिर उम्र 23 साल निवासी कंचलीपाड़ा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
11-शेख नूर बख्श पिता शेख रफीक उमर 33 साल निवासी चंद्रपुर थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
12-बिट्टू गिरी पिता शौगाना गिरी उमर 21 साल निवासी उल्लू बैरिया थाना उल्लू बेरिया जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
13-शेख जफर पिता शेख चांद मोहम्मद उमर 29 साल निवासी भगवानपुर थाना- श्यामपुर जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
14-शेख मोहम्मद अली पिता शेख मोहम्मद उम्र 32 साल निवासी बग्नान कनईपुर हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
15-मिनाज अली बैग पिता जुल्फिकार अली बैग उमर 24 साल निवासी कचारीपारा थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल
16-तारकनाथ पाल पिता कमलाकांत पाल उम्र 24 साल साकिन कनईपुर थाना बग्नान जिला हावड़ा राज्य पश्चिम बंगाल

दबिश के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं, संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते पाए गए 16 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 128 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त, शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की औचक एवं सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page