
बिलासपुर / सरकंडा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है तथा उसके साथ शामिल विधि से संघर्षरत नाबालिग को भी पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर कुल ₹1,11,675 का चोरी का मशरूका बरामद किया गया है।
आरोपी का नाम व पता
1. शिवराज यादव, पिता–बहोरिक यादव
निवासी — खमतराई तीनपुलिया, थाना सरकंडा
2. विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक
मामलों का विवरण
पहला मामला अप.क्र. 1645/2025 धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत दर्ज हुआ, जिसमें प्रार्थी प्रकाश यादव ने बताया कि 10 नवंबर 2025 की रात उसके कमरे की खुली खिड़की से नगद ₹6000, वीवो मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र — कुल लगभग ₹51,675 चोरी हुए।

इसी प्रकार अप.क्र. 1646/2025 धारा 331(4), 305(ए) BNS में प्रार्थी लालाराम केंवट ने 5 अक्टूबर 2025 को घर में ताला लगाकर ई-रिक्शा चलाने जाने की जानकारी दी। लौटकर उसने देखा कि कमरे से मोबाइल, नगद ₹5000 व सोने-चांदी के आभूषण—कुल ₹60,000 चोरी हो चुके थे।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। 1 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि दो युवक खमतराई काली मंदिर के पास संदिग्ध रूप से मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिवराज यादव और नाबालिग साथी को पकड़ा।
पूछताछ में दोनों ने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कीं और चोरी का माल बरामद कराया। पुलिस ने सामग्री जप्त कर आरोपी शिवराज यादव और नाबालिग को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




