बिलासपुर

चौकी थाना से न्यायालय तक पुलिस वर्दी का जलवा तो देखो , जलवा हैं हमारा ..

बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून का पालन करवाने वाली पुलिस खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। चौकी थाना से न्यायालय तक पुलिस वर्दी का जलवा तो दिखता है, लेकिन नियम-कानून का पालन कहीं नजर नहीं आता। वायरल हो रहे एक वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि CG 10 AS 3037 नंबर की बाइक पर तीन लोग सवार हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी और एक युवक शामिल है। खास बात यह है कि पुलिस ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा है।

हमरो हे पहचान ..

आम नागरिकों पर सख्ती दिखाने वाली पुलिस यहां खुद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करती दिख रही है। जहां एक ओर बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी या कागजात की कमी पर आम जनता का चालान काटा जाता है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी खुद नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यातायात विभाग और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page