छत्तीसगढ़बिलासपुर

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई .

बिलासपुर / कोनी में धारदार लोहे का चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को थाना कोनी पुलिस ने अलग–अलग स्थानों से गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।

दिनांक 17/12/2025 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बिरकोना रोड तथा तुर्काडीह पुल के पास एक–एक युवक हाथ में धारदार लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों को डराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई।

पुलिस ने बताए गए दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पृथक–पृथक गवाहों की उपस्थिति में दोनों के कब्जे से धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चाकुओं को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोनी में अलग–अलग अपराध पंजीबद्ध कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तारी की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कोनी पुलिस की सतत निगरानी, तत्परता और सूझबूझ से की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून–व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

गिरफ्तार आरोपी विवरण

अपराध क्रमांक – 594/2025 (धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)

दिलेश सूर्यवंशी पिता – रामावतार सूर्यवंशी उम्र – 24 वर्ष निवासी – पंडरीपार, ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

अपराध क्रमांक – 595/2025 (धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)

अनुराग यादव पिता – पंचू यादव उम्र – 19 वर्ष निवासी – साईं मंदिर, पानी टंकी के पास, बड़ी कोनी, जिला बिलासपुर

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page