तोरवा

तोरवा पुलिस ने अड्डेबाजों पर कार्रवाई कर दो बदमाशों को चाकू सहित गिरफ्तार किया .

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने शहर में अपराध पर अंकुश लगाने की कार्रवाई के तहत दो आदतन बदमाशों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवारनुमा दो धारदार चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। इस संबंध में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में अड्डेबाजों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में थाना तोरवा पुलिस टीम द्वारा 3 अप्रैल 2026 की शाम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जब उन्हें रोका गया और तलाशी ली गई, तो दोनों के पास से कमर में बेल्ट के अंदर छुपाकर रखे गए दो तलवारनुमा धारदार चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट करने के लिए चाकू अपने पास रखते थे।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी:

हर्ष कुकरेजा, पिता संजय कुकरेजा, उम्र 20 वर्ष, निवासी साईं भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

राकेश ध्रुव, पिता भगत ध्रुव, उम्र 33 वर्ष, निवासी वालिया गली, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रआर निसार परवेज, आरक्षक सरफराज खान एवं आरक्षक अजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page