
बिलासपुर।थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद, मारपीट और कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कोनी पुलिस द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्यवाही की।
थाना कोनी पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आपसी विवाद एवं झगड़े की प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में अशांति फैलाने की संभावना रखते थे। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया।
आरोपीगण —
1 हीरालाल डोगरे, पिता सुखलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
2 मनोज पटेल, पिता बाबूलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में मदद मिली है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वाले, झगड़ा-विवाद फैलाने वाले एवं शांति में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




