छत्तीसगढ़बिलासपुर

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना हिरी पुलिस की बड़ी सफलता, दीगर राज्य से नाबालिग बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार ..

बिलासपुर / थाना हिरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए दीगर राज्य से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


प्रकरण में थाना हिरी में अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी का नाम लखन कुमार निषाद, पिता झूनीराम निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटर्रा, थाना हिरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के परिजन द्वारा थाना हिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हिरी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए। इसी क्रम में अपहृत नाबालिग बालिका को महुआ कारखाना, पोखरभीड़ा, थाना सकिया, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) से आरोपी लखन कुमार निषाद के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना हिरी पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page