छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध शराब के खिलाफ कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त .

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

थाना कोनी में दर्ज अपराध क्रमांक 600/2025 के तहत आरोपी इंद्र कुमार वर्मा, पिता स्व. चेतु राम वर्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों के वर्मा मोहल्ला में इंद्र कुमार वर्मा अपने घर के आंगन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 15 लीटर के प्लास्टिक डिब्बे में भरी 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा शराब को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page